हम शुरू करेंगे लिनक्स कुछ इतिहास से, कि लिनक्स आज की प्रचालन प्रणाली कैसे बना। हम पुराने और नए विकासों की चर्चा करेंगे और इस प्रणाली के फ़ायदों व नुक्सों पर बारीकी से नज़र डालेंगे। हम वितरणों के बारे में बात करेंगे, मुक्त स्रोत के बारे में बात करेंगे और ग्नू के बारे में कुछ समझाने की कोशिश करेंगे।
यह अध्याय इस तरह के सवालों का जवाब देता है:
लिनक्स क्या है?
लिनक्स कब और कहाँ शुरू हुआ?
लिनक्स वही प्रणाली है न जिसमें सब कुछ पाठ्य रीति में होता है?
क्या लिनक्स भविष्य में रहेगा या यह सिर्फ़ हवाबाज़ी है?
लिनक्स का इस्तेमाल करने के फ़ायदे क्या हैं?
नुकसान क्या हैं?
कौन कौन से लिनक्स हैं और इनमें से चुनाव कैसे करेंं?
मुक्त स्रोत और ग्नू आन्दोलन क्या हैं?