मुक्त स्रोत के पीछे खयाल बहुत सीधा सा है: यदि प्रोग्रामर कूट को पढ़ सकें, वितरित कर सकें व बदल सकें, तो वह कूट परिपक्व हो जाता है। लोग उसे ढाल सकते हैं, ठीक कर सकते हैं, त्रुटियाँ निकाल सकते हैं, और यह सब पारम्परिक कम्पनियों के तन्त्रांश निर्माताओं के मुकाबले काफ़ी जल्दी किया जा सकता है। यह तन्त्रांश पारम्परिक विधियों से बने तन्त्रांश से ज़्यादा लचीला होगा क्योंकि इसका परीक्षण कई अधिक लोगों ने कई अधिक तरह के वातावरणों में किया गया है, इतना परीक्षण अमुक्त स्रोत के निर्माता नहीं कर सकते हैं।
मुक्त स्रोत प्रणाली की देखा देखी, व्यावसायिक दुनिया को भी यह बात समझ आने लगी। कई अध्ययनशील व तकनीकी लोग तो 20 साल से ही इस विधि को समर्पित थे, व्यावसायिक विक्रेताओं को अन्तर्जाल की मदद से समझ आया कि वे मुक्त स्रोत की मदद से मुनाफ़ा भी कमा सकते हैं। पहले लिनक्स केवल अध्ययन के लिए प्रणाली मात्र था जिसका लाभ केवल तकनीकी लोग ही उठा पाते थे, पर अब वह उस स्तर के उपर उठ चुका है। अब लिनक्स प्रचालन प्रणाली के अलावा और भी बहुत कुछ प्रदान करता है: अब, प्रचालन प्रणाली बनाने, उस प्रणाली के लिए प्रोग्राम बनाने व परीक्षित करने, सब कुछ प्रयोक्ताओं तक लाने, मरम्मत करने, बदलाव व ख़ासमखा़स चीज़ें करने आदि के लिए अच्छा ख़ासा ढाँचा बन चुका है। आज के तेज़ी से बदलने वाले विश्व के लिए लिनक्स बिल्कुल तैयार है। >
मुक्त स्रोत के लिए सम्भवतः लिनक्स ही समसे अधिक जाना जाता है, लेकिन एक और परियोजना ने भी लिनक्स प्रचालन प्रणाली की लोकप्रियता में भारी योगदान दिया है। इस परियोजना को साम्बा(SAMBA) कहते हैं, और इसकी उपलब्धि है सर्वर मॅसेज ब्लॉक (ऍसऍमबी)/कॉ़मन इण्टर्नेट फ़ाइल सिस्टम(CIFS) प्रोटोकॉल की रिवर्स इञ्जिनीयरिङ्ग। इस प्रोटोकॉल का प्रयोग फ़ाइल व छपाई सेवा के लिए होता है, और यह ऍमऍस विण्डोज़ ऍन टी व ओ ऍस/2 तथा लिनक्स में समर्थित है। अब लगभग हर प्रणाली के लिए पॅकेज उपलब्ध हैं, ये मिश्रित वातावरणों में, ऍम ऍस विण्डोज़ के प्रोटोकॉल की मदद से आपसी सम्बन्ध स्थापित करने में मदद करते हैं - सेवक सन्देश ब्लॉक - सर्वर मॅसेज ब्लॉक(ऍसऍमबी)/समान अन्तर्जाल फ़ाइल प्रणाली (कॉमन इण्टर्नेट फ़ाइल सिस्टम (CIFS) प्रोटोकोल की उलट प्राविधि (रिवर्स इञ्जिनीयरिङ्ग) - इसका प्रयोग पीसी-सम्बन्धित मशीनों में फ़ाइल व छपाई के सेवन के लिए किया जाता है, और ऍमऍस विण्डोज़ ऍनटी, ओऍस/2 व लिनक्स द्वारा ये समर्थित है। अब लगभग हर प्रणाली के लिए पॅकेज उपलब्ध हैं, जो कि मिश्रित वातावरणों में ऍम ऍस विण्डोज़ प्रोटोकॉलों की मदद से आपस में सम्पर्क साधने के लिए समाधान प्रदान करते हैं : विण्डोज़-समर्थित (विण्डोज़ 2000 व उससे कम सभी) फ़ाइल व छपाई सेवक।
शायद साम्बा परियोजना से भी अधिक सफल रहा है अपाची ऍचटीटीपी सेवक परियोजना। यह सेवक यूनिक्स,विण्डोज़ ऍनटी व अन्य कई प्रचालन प्रणालियों पर चलता है। पहले इसका नाम "ऍ पॅची सर्वर", था क्योंकि यह कुछ मूल कूट व उसके ऊपर परिवर्तित "पॅच (यानी कि रफ़ू) फ़ाइलों" पर आधारित था, लेकिन परिष्कृत कूट को अमरीकी अपाची कबीले का नाम दिया गया है, क्योंकि यह कबीला अपने बेहतर हुनर व कठिन श्रम के लिए जाना जाता है। अपाची कई अन्य जाल सेवकों से अधिक तेज़, अधिक स्थिर व अधिक सुविधा युक्त है। अपाची कई ऐसे स्थलों को चलाता है जहाँ कि प्रतिदिन लाखों लोग आते हैं। हालाँकि इसका विकास करने वालों के द्वारा अधिकारिक रूप से कोई सहायता नहीं दी जाती है, फिर भी अपाची प्रयोक्ताओं के समूह आपके सभी सवालों का जवाब देती है। कई तृतीय दलों द्वारा व्यावसायिक तौर पर सहायता भी अब दी जा रही है।
कार्यालय अनुप्रयोगों के वर्ग में, ऍसऍस ऑफ़िस स्यूट के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें कि ऍमऍस विण्डोज़ पर उपलब्ध अनुप्रयोगों की पूरी या आंशिक सुविधाएँ मौजूद हैं। डेस्कटॉप क्षेत्र में लिनक्स के स्वीकारे जाने के पीछे इन अनुप्रयोगों का बहुत बड़ा हाथ है क्योंकि इनकी वजह से, बिना अतिरिक्त प्रशिक्षण के प्रयोक्ता नई प्रणाली की मदद से काम करना सीख सकता है। साथ ही लिनक्स को आम प्रयोक्ताओं की ओर से तारीफ़ मिलती है, और तारीफ़ के साथ साथ और विशिष्ट तरीके की सुविधाओं की इच्छा भी व्यक्त होती है, और ये इच्छाएँ दिन प्रतिदिन और अधिक उलझी हुई व विकसित होती जा रही हैं।
मुक्त स्रोत समुदाय, जिसमें कि मूलतः ऐसे लोग हैं जो कि कुछ आधे दशक से योगदान देते आए हैं, यह सुनिश्चित करता है कि डेस्कटॉप व आम सङ्गणकीय अनुप्रयोगों, दोनो में ही लिनक्स एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे। स्वयंसेवी व पेशेवर, दोनो प्रकार के लोग, लिनक्स की अच्छी स्थिति बरकरार रखने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। जितने अधिक प्रयोक्ता होंगे, उतने ही अधिक सवाल उठेंगे। मुक्त स्रोत समुदाय यह सुनिश्चित करता है कि इनके जवाब मिलते रहें, और साथ ही जवाबों पर भी नज़र रखता है, ताकि और अधिक स्थिरता व सुगमता प्राप्त हो सके।
लिनक्स के लिए उपलब्ध तन्त्रांश की पूर्ण सूची प्रदान करना इस कुञ्जी में सम्भव नहीं है, क्योंकि इसके दसियों हज़ारों अनुप्रयोग हैं। इस पूरे पाठ के दौरान हम सबसे आम अनुप्रयोगों के बारे में आपको बताएँगे, लगभग सभी मुक्त रूप से उपलब्ध हैं। नौसिखिये होने का डर थोड़ा कम करने के लिए हम आपके बहुत लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक की छवि प्रदान करते हैं। आप खुद ही देख सकते हैं कि विण्डोज़ के प्रयोक्ता के लिए सब कुछ सहज बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है: