Why can't I see the Hindi section?
अनुवाद कैसे करें?

2.2. मूल बातें

2.2.1. निर्देश

यहाँ कुछ सुगम निर्देश दिये गये हैं जिनकी हमें आरम्भ में आवश्यकता होगी। इन्हें हम आगे और विस्तार से पढेंगे:

सूची 2-1. सुगम आरम्भ निर्देश

निर्देशमतलब
ls

तत्कालिक निर्देशिका यानी डायरेक्टरी में फ़ाइल की सूची को दर्शाता है, जैसे डॉस में dir

cd directory

निर्देशिका में परिवर्तन

passwdतत्कालिक प्रयोगकर्ता यानी यूज़र का प्रवेश शब्द यानी पास्वर्ड बदलना
file filenameफ़ाइल के प्रकार को फ़ाइल के नाम filename के साथ दर्शाता है
cat textfileपाठ यानी टॅक्स्ट फ़ाइल textfile के तत्वों को पर्दे पर दिखाना
pwdतत्कालिक निर्देशिका को दर्शाता है
exit या logoutइस सत्र को छोड़ें
man commandcommand पर मॅन पृष्ठ पढें
info commandcommand पर इन्फ़ो पृष्ठ पढ़ें
apropos stringwhatis डॅटाबेस में शब्दसमूह यानी स्ट्रिङ्स को खोजें

2.2.2. सामान्य टिप्पणियाँ

यूनिक्स की तरह लिनक्स में निर्देशिकाओं को अगड़े स्लॅश "/" से पृथक करते हैं जैसे स.स.सू. यानी यू. आर. ल. में प्रयोग करतें हैं। हम निर्देशिका की संरचना पर चर्चा बाद में विस्तारपूर्वक करेंगे।

निर्देशिका के प्रयोग के समय ' . ' और ' .. ' का विशेष मतलब होता है। हम इनके बारे में और जानने की कोशिश अभ्यास के दौरान करेगें!

जहां तक हो सके प्रणाली प्रशासक यानी सिस्टम एडमिनीस्टरेटर के अधिकारों, root से प्रवेश यानी लॉगिन और प्रयोग नहीं करें! हम अपने अधिकतर साधारण कार्य जैसे कि प्रणाली जाँच, जानकारियाँ एकत्र करना, लिनक्स परिचय आदि साधारण प्रयोगकर्ता के अधिकारों से ही प्राप्त कर सकते हैं, प्रणाली प्रशासक के अधिकारों की कोई आवश्यकता नहीं हैं और अगर कुछ काम जैसे कि नए प्रयोगकर्ता की रचना व नए तन्त्रांश यानी साफ़्टवेयर को संस्थापित यानी इंस्टाल करना इत्यादि के लिऐ प्रणाली प्रबंधक के अधिकारों की ज़रूरत पड़ती भी है तो साधारण प्रयोगकर्ता के अधिकारों से प्रणाली प्रबंधक के अधिकारों को पाने के लिए निर्देश विभाग 3.2.1पर देखें।

इस पुस्तक के लगभग सारे निर्देश प्रणाली प्रबंधक के खास अधिकारों के बिना भी संपन्न कर सकते हैं ! ज़्यादातर मामलों में, अगर हम साधारण प्रयोगकर्ता हैं तो, जब भी हम कोई निर्देश देते हैं या कोई कार्यकम आरम्भ करते हैं तो प्रणाली यानी सिस्टम चेतावनी देती है या प्रणाली प्रबंधक के प्रवेश शब्द की मांग करती है! कार्य सम्पन्न होते ही प्रणाली प्रबन्धक के अधिकारों को तुरन्त छोड दें और साधारण प्रयोगकर्ता के अधिकारों से पुन: प्रवेश करें!

दस्तावेज़ पढ़ना आपकी दूसरी आदत होनी चाहिये। शुरुआत में यह आवश्यक है कि आप प्रणाली दस्तावेज़, निर्देश के मूलभूत रिसालों यानी मैनुअल, 'हाऊ टू' इत्यादि को पढ़ें! चूंकि दस्तावेजों की मात्रा अथाह है इसलिये सारे दस्तावेज़ों को सम्मिलित करना असम्भव है अतः यह पुस्तक प्रत्येक विषय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने मे आपका मार्गदर्शन करेगी ताकि आपको मॅन पृष्ठ पढ़ने की आदत बन जाये!

1
Hosted by www.Geocities.ws