ग्नू/लिनक्स में आत्मनिर्भर होना ही सब कुछ है। और आत्मनिर्भर होने के भी अन्य चीज़ों की तरह यहाँ कई तरीके हैं। मदद लेने का एक आम तरीका है किसी जानकार व्यक्ति के बारे में पता लगाना, पर ये जानकार इंसान भले ही कितना भी धैर्यवान व शान्तिप्रिय क्यों न हो, इतनी तो उम्मीद करेगा ही कि आप उससे पूछने से पहले इस विभाग में दिए कुछ तरीकों को पहले ही आजमा चुके हों। यदि उसे पता लगेगा कि आपने ये सब नहीं किया है तो हो सकता है कि आपको इस बारे में बहुत क्रूर या बद्तमीज़ तरीके से जताया जाए।
बहुत से प्रारम्भिक प्रयोक्ताओं को मॅन(man) पृष्ठों से डर लगता है, क्योंकि ये बहुत ही जानकारीपूर्ण पर क्लिष्ट दस्तावेज़ हैं। लेकिन, ये बहुत अच्छी तरह आयोजित हैं, उदाहरण के लिए ये देखिए: man man.
मॅन पृष्ठों को आमतौर पर टर्मिनल गवाक्ष में पढ़ा जाता है, या फिर सीधे चैत्रिक के बजाय पाठ्य दृश्यपट में। नीचे दिए निर्देश को उत्प्रेरक(प्रॉम्प्ट) पर टङ्कित करें, और फिर ऍण्टर कुञ्जी दबाएँ:
yourname@yourcomp ~> man man |
ऍण्टर दबाने के बाद आपके पट पर man का प्रलेखन दिखाया जाएगा:
man(1) man(1) NAME man - format and display the on-line manual pages manpath - determine user's search path for man pages SYNOPSIS man [-acdfFhkKtwW] [--path] [-m system] [-p string] [-C config_file] [-M pathlist] [-P pager] [-S section_list] [section] name ... DESCRIPTION man formats and displays the on-line manual pages. If you specify section, man only looks in that section of the manual. name is normally the name of the manual page, which is typically the name of a command, function, or file. However, if name contains a slash (/) then man interprets it as a file specification, so that you can do man ./foo.5 or even man /cd/foo/bar.1.gz. See below for a description of where man looks for the manual page files. OPTIONS -C config_file lines 1-27 |
स्पेस कुञ्जी दबा के अगले पन्ने पर पहुँचें। b-कुञ्जी की मदद से आप पिछले पन्ने पर जा सकते हैं। अन्त तक आने के बाद man बाहर आ जाएगा और आपको उत्प्रेरक फिर से मिल जाएगा, अन्यथा यदि आप अन्त तक पहुँचने के पहले यदि मॅन पृष्ठ के बाहर आना चाहते हैं तो q दबा दें।
प्रत्येक मॅन पृष्ठ में आमतौर पर दो मानक विभाग होते हैं, ये विभाग आपको man man में भी दिखेंगे। उदाहरण:
पहली पङ्क्ति में, वह निर्देश छपा होगा जिसके बारे में आप पढ़ रहे हैं, और साथ ही यह पृष्ठ जिस विभाग में मौजूद है उसका चिह्न होगा। मॅन पृष्ठ अध्यायों के आधार पर क्रमित होते हैं। निर्देशों के कई मॅन पृष्ठ हो सकते हैं, उदाहरण के लिए प्रयोक्ता विभाग से आया मॅन पृष्ठ, प्रणाली प्रशासन विभाग से आया मॅन पृष्ठ व प्रोग्रामर विभाग से आया मॅन पृष्ठ।
निर्देश का नाम और एक छोटा विवरण दिया गया है, इसकी मदद से मॅन पृष्ठों का सूचकाङ्क बनाया जाता है। सूचकाङ्क में मौजूद किसी भी शब्द समूह की खोज आप apropos निर्देश की मदद से कर सकते हैं।
इस निर्देश का सारांश तकनीकी प्रारूप में निर्देश के सभी विकल्पों व/या परिमाणों की जानकारी प्रदान करता है। विकल्प, निर्देश को चलाने का एक तरीका है। परिमाण है वह इकाई जिसपर यह निर्देश चलाया जा रहा है। कुछ निर्देशों में कोई विकल्प या परिमाण नहीं होते हैं।
निर्देश का और लम्बा विवरण दिया जाता है।
वर्णन सहित विकल्पों की सूची प्रदान की जाती है। विकल्प आमतौर पर एक दूसरे के साथ काम में लाए जा सकते हैं। यदि नहीं तो यह विभाग आपको उसके बारे में सूचित करेगा।
वातावरण उन आवरण परिवर्तनीयों (शॅल वेरियेबल्स) के बारे में बताता है जो इस निर्देश के बर्ताव को प्रभावित करते हैं (सभी निर्देशों में ऐसा नहीं होता है)।
कभी कभी इस निर्देश के लिए ही ख़ास विभाग प्रदान किए जाते हैं, उदाहरणार्थ इस उदाहरण में प्रदत्त कॅट पृष्ठ(CAT PAGES)।
यहाँ भी देखें (SEE ALSO) विभाग में अन्य मॅन पृष्ठों का सन्दर्भ प्रदान किया जाता है। कोष्ठकों के बीच में मॅन पृष्ठ विभाग सङ्ख्या होती है, जहाँ पर ये निर्देश मिलेगा। अनुभवी प्रयोक्ता अक्सर SEE ALSO विभाग पर जाने के लिए इस निर्देश का प्रयोग करते हैं: / निर्देश, फिर खोज के लिए शब्द SEE और फिर [ऍण्टर]।
आमतौर पर ज्ञात त्रुटियों के बारे में भी जानकारी होती है, साथ ही नई त्रुटियों के बारे में सूचना देने के बारे में जानकारी भी होती है।
लेखक व सर्वाधिकार जानकारी भी हो सकती है।
कुछ निर्देशों के कई मॅन पृष्ठ होते हैं। उदाहरण के लिए, passwd निर्देश का एक मॅन पृष्ठ विभाग 1 में है और दूसरा विभाग 5 में है। मूलतः सबसे छोटी सङ्ख्या वाला मॅन पृष्ठ प्रदर्शित किया जाता है। यदि आप मूल के अलावा कोई और विभाग देखना चाहें तो उसे man निर्देश के बाद प्रविष्ट करें:
man 5 passwd
यदि आपको एक के बाद एक किसी निर्देश के सभी मॅन पृष्ठ देखने हों तो man का -a विकल्प देखें:
man -a passwd
ऐसे में जब आप पहले मॅन पृष्ठ के अन्त पर आ जाएँ, तो दुबारा स्पेस दबाएँ, अगले विभाग का मॅन पृष्ठ प्रदर्शित कर दिया जाएगा।
मॅन पृष्ठों के अलावा आप किसी निर्देश के इन्फ़ो पृष्ठ भी पढ़ सकते हैं, इसके लिए info निर्देश का इस्तेमाल करना होगा। आमतौर पर इनमें ज़्यादा ताज़ी जानकारी रहती है और इस्तेमाल में भी थोड़े आसान होता हैं। कुछ निर्देशों के मॅन पृष्ठ, इन्फ़ो पृष्ठों की जानकारी भी प्रदान करते हैं।
शुरुआत करने के लिए info info का इस्तेमाल करें। तीर वाली कुञ्जियों के जरिए सामग्री में भ्रमण करें, और तारे से शुरू होने वाली पङ्क्ति पर प्रसंकेतक को ले जा कर उस पङ्क्ति पर मौजूद बीजशब्द के बारे में और जानकारी पाएँ। पी व ऍन कुञ्जियों के जरिए पिछले व अगले विषय पर जाएँ। खाली स्थान वाली कुञ्जी से आप अगले पन्ने पर चले जाएँगे, चाहें वह नए विषय का पृष्ठ हो या किसी और निर्देश का इन्फ़ो पृष्ठ हो। बाहर निकलने के लिए q का प्रयोग करें। info कार्यक्रम में और जानकारी मिलेगी।
निर्देशों की लघु टीका की सूची whatis निर्देश से मिल सकती है, जैसे :
[your_prompt] whatis ls ls (1) - list directory contents |
यह निर्देश के बारे में लघु जानकारी प्रदान करता है, और उपयुक्त मॅन पृष्ठों के पहले संकलन को भी प्रदर्शित करता है।
यदि आपको समझ न आ रहा हो कि शुरआत कैसे करें और कौन सा मॅन पृष्ठ पढ़ें, तो apropos और अधिक जानकारी देगा। जैसे कि यदि आपको विचरक (ब्राउज़र) को शुरू करना नहीं आ रहा हो, तो आप यह निर्देश दे सकते हैं:
another prompt> apropos browser Galeon [galeon](1) - gecko-based GNOME web browser lynx (1) - a general purpose distributed information browser for the World Wide Web ncftp (1) - Browser program for the File Transfer Protocol opera (1) - a graphical web browser pilot (1) - simple file system browser in the style of the Pine Composer pinfo (1) - curses based lynx-style info browser pinfo [pman] (1) - curses based lynx-style info browser viewres (1x) - graphical class browser for Xt |
ऍण्टर कुञ्जी दबाने के बाद आप पाएँगे कि कि आपके यंत्र पर विचरकों से संबंधित काफ़ी कुछ है: केवल जाल विचरक ही नहीं, बल्कि फ़ाइल व ऍफ़टीपी विचरक, और प्रलेखन विचरक भी। यदि आपने विकास पॅकेज स्थापित किए हुए हैं तो आपको विचरकों से संबंधित कार्यक्रम लिखने संबंधी मॅन पृष्ठ भी मिलेंगे। आमतौर पर पहले विभाग में मौजूद मॅन पृष्ठ वाले निर्देश, यानि जिन पर "(1)" का निशान लगा हो, प्रयोक्ताओं के लिए उपयुक्त होते हैं। जिस प्रयोक्ता ने उपरोक्त apropos निर्देश जारी किया था, वह अंततः ये निर्देश आजमा सकता है - galeon, lynx या opera, क्योंकि ये स्पष्ट रूप से जाल विचरण के लिए काम आएँगे
अधिकतर ग्नूव निर्देशों में --help होता है, जो निर्देश के बारे में लघु टीका देता है और उसे चलाने के सभी विकल्पों की जानकारी देता है। cat निर्देश के साथ इसका इस्तेमाल करने का यह परिणाम मिला :
userprompt@host: cat --help
Usage: cat [OPTION] [FILE]...
Concatenate FILE(s), or standard input, to standard output.
-A, --show-all equivalent to -vET
-b, --number-nonblank number nonblank output lines
-e equivalent to -vE
-E, --show-ends display $ at end of each line
-n, --number number all output lines
-s, --squeeze-blank never more than one single blank line
-t equivalent to -vT
-T, --show-tabs display TAB characters as ^I
-u (ignored)
-v, --show-nonprinting use ^ and M- notation,
except for LFD and TAB
--help display this help and exit
--version output version information and exit
With no FILE, or when FILE is -, read standard input.
Report bugs to <[email protected]>.
|
यदि आप चैत्रिक अंतरापृष्ठ पसंद करते हों तो निराश न हों। कॉङ्क्वरर, जो कि केडीई का मूल फ़ाइल प्रबंधक है, मॅन व इन्फ़ो पृष्ठों की रंगीन व आनंददायक जानकारी प्रदान करता है। "info:info" का इस्तेमाल Location पता पट्टी में कर सकते हैं, इससे आपको info निर्देश के बारे में एक विचरणीय इन्फ़ो पृष्ठ मिलेगा। इसी प्रकार, "man:ls" से आपको ls निर्देश का मॅन पृष्ठ मिल जाएगा। आपको निर्देश नाम स्वपूर्ति भी मिलेगी: "ls" से शुरू होने वाले सभी मॅन पृष्ठों की सूची आपको एक नीचे लिपटी सूची में मिलेगी। पते वाली औज़ारपट्टी में "info:/dir" प्रविष्ट करने से सभी इन्फ़ो पृष्ठ उपयोगिता के आधार पर वर्गीकरण सहित प्रदर्शित होंगे। बढ़िया "Help" सामग्री मिलेगी, जिसमें कॉङ्क्वरर तंत्र गुटिका भी शामिल है।
ग्नोम सहायता विचरक भी काफ़ी सरल है। इसे शुरू करने के लिए ग्नोम की "Applications" सूची में "Help" चुनें, या फिर अपने डेस्कटॉप पर जीवनरक्षक की छवि पर चटका लगाएँ या किसी टर्मिनल गवाक्ष पर gnome-help लिखें। सादे अंतरापृष्ठ के जरिए प्रणाली प्रलेखन व मॅन पृष्ठ सरलता से देखे जा सकते हैं।
nautilus फ़ाइल प्रबंधक मॅन व इन्फ़ो पृष्टों का खोज योग्य सूचकांक बनाता है, ये आपस में कड़ीबद्ध व सरलता से विचरणीय हैं। नॉटिलस निर्देश पंक्ति पर, या फिर गृह निर्देशिका छवि पर चटका लगा कर, या फिर ग्नोम विकल्प सूची पर चटका लगा के शुरू किया जा सकता है।
प्रणाली प्रलेखन के लिए चैत्रिक अंतरापृष्ठ का फ़ायदा यह है कि सभी जानकारी एक दूसरे से कड़ीबद्ध है, अतः आप "SEE ALSO" विभाग में या जहाँ भी अन्य मॅन पृष्टों की कड़ियाँ हों वहाँ चटका लगा के पहुँच सकते हैं, और इस प्रकार घंटों बिना अवरोध के विचरण करते हुए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कुछ निर्देशों का अलग से प्रलेखन नहीं होता है क्योंकि वे किसी अन्य निर्देश का हिस्सा होते हैं। cd, exit, logout व pwd इसी प्रकार के कुछ अपवाद हैं। यह आवरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं और इन्हें आवरण आंतरिक निर्देश कहते हैं। इनके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने आवरण के मॅन या इन्फ़ो पृष्ठ देखें। अधिकतर प्रारंभिक लिनक्स प्रयोक्ता बॅश आवरण का इस्तेमाल करते हैं। आवरणों के बारे में और जानकारी के लिए See विभाग 3.2.3.2 देखें।
यदि आप अपनी मूल प्रणाली का जमाव बदल रहे हैं, तो हो सकता है कि मॅन पृष्ठ मौजूद हों, लेकिन आवरण वातावरण बदलने की वजह से शायद आपको दिख न रहे हों। ऐसी स्थिति में आपको MANPATH चर की जाँच करनी होगी। इसके बार में विभाग 7.2.1.2 में समझाया गया है।
कुछ कार्यक्रमों या गठ्ठों के केवल /usr/share/doc नामक निर्देशिका में ही कुछ निर्देश या संदर्भ होते हैं। प्रदर्शित करने के लिए विभाग 3.3.4 देखें।
बद से बदतर यह हो सकता है कि आपने गलती से प्रलेखन अपनी प्रणाली से हटा दिया हो(आशा है कि गलती में ही हटाया होगा, क्योंकि जानबूझ कर मॅन पृष्ट व अन्य प्रलेखन हटाना फ़ायदेमंद नहीं है)। ऐसी स्थिति में पहले किसी खोज यंत्र से यह सुनिश्चित कर लें कि वास्तव में कुछ भी नहीं बचा है। विभाग 3.3.3 में पढ़ें। यदि वास्तव में ऐसा है तो जिस निर्देश का प्रलेखन चाहिए उस गठ्ठे को फिर से स्थापित कर लें, इसके लिए विभाग 7.6 देखें।