Why can't I see the Hindi section?
अनुवाद कैसे करें?

२.१. प्रवेश यानी लॉगिन, प्रयोगकर्ता अन्तरापृष्ठ यानी यूज़र इण्टर्फ़ेस सक्रिय करना, व बहिर्गमन यानी लॉग आउट करना

२.१.१. प्रस्तावना

लिनक्स पर सीधे काम करने के लिऍ आपको तत्कालिक प्रयोगकर्ता नाम यानी 'यूज़र नेम' और प्रवेश शब्द यानी पास्वर्ड चाहिऐ ! आपको हमेशा सिस्टम आथेनटिकेशन यानी तंत्र प्रमाणीकरण लेना पडेगा! जैसे कि हमने हमेशा अभ्यास में कहा है अध्याय १, अधिकतर पीसी-आधारित लिनक्स तंत्रों में काम करने की दो रीतियां होती है! या तो आप साफ-सुथरी पाठ रीति यानी टॅक्स्ट मोड में काम करें, या फिर चित्र रीति यानी ग्राफ़िकल मोड में जो कि अच्छा तो दिखता है, पर ज्यादा सिस्टम रिसोरसिस यानी तंत्र संसाधन खाता है!

२.१.२. चित्र रीति यानी ग्राफ़िकल मोड

जब भी आप कार्यक्षेत्र में कुछ देखें तो इसका मतलब है कि आप चित्र रीति यानी ग्राफ़िकल मोड में हैं !

प्रवेश करने के लिऍ आप पक्का कर लें कि आपके माउस का सूचक-दण्ड प्रवेश कार्यक्षेत्र पर है, अब आप अपना तत्कालिक प्रयोगकर्ता नाम और प्रवेश शब्द यानी पास्वर्ड डालें और सूचक-दण्ड का प्रयोग करते हुऐ सहमती दें या [ENTER] बटन दबाऐं !

Note प्रणाली प्रशासक के अधिकारों मे सावधानी
 

अधिकतर समय प्रणाली प्रशासक यानी सिस्टम एडमिनीस्टरेटर के अधिकारों (root) से चित्र रीति में प्रवेश यानी लॉगिन और प्रयोग बुरा समझा जाता है, क्यो कि चित्र रीति में काम करने का मतलब होता है, बहुत सारे अतिरिक्त कार्यक्रमों का भी प्रयोग ओर वो भी पूरे अधिकारों के साथ ! कम से कम जोखिम के लिऍ हमेशा साधारण प्रयोगकर्ता के अधिकारों से ही चित्र रीति में प्रवेश करें ! प्रणाली प्रशासक यानी सिस्टम एडमिनीस्टरेटर के अधिकारों (root) से सिर्फ तभी प्रवेश करें जब आपको अतिरिक्त अधिकारों की आवश्यकता हो वरना नहीं !

तत्कालिक प्रयोगकर्ता नाम और प्रवेश शब्द डालने के बाद चित्र रीति से प्रवेश करने में थोडा समय लग सकता है, क्यों कि यह आपके सीपीयू की तीव्रता, सङ्गणक और तन्त्रांश यानी साफ़्टवेयर पर निर्भर करता है !

आगे जारी रखने के लिऐ आपको टर्मिनल कार्यक्षेत्र या फिर xterm (X आपके चित्र वातावरण को सहारा देने वाले तन्त्रांश का नाम है) खोलना पडेगा ! यह कार्यक्रम आपको Utilities या जालबंध यानी इंटरनेट सूची मे मिलेगा, लेकिन यह स्थिती इस बात पर निर्भर है के आप कौन सा कार्यक्षेत्र प्रबेधक प्रयोग कर रहे हैं ! कुछ प्रतीक हो सकते है जिन्हे कि आप xterm कार्यक्षेत्र शुरु करने के लिऐ संक्षिप्त विधी की तरह प्रयोग कर सकते हैं ! और desktop पर माउस के सीधे हाथ वाले बटन को दबाने से भी आपको पृष्ठभूमि में ऍक सूची मिलती है जिसमे टर्मिनल कार्यक्षेत्र है

सूचियों में भ्रमण करते समय आप पाऐंगे बिना कूजींपट का प्रयोग किऍ आप बहुत सारे कार्य कर सकते हैं! अधिकतर प्रयोगकर्ताओं के लिऐ वही पुराना सङ्गणक वाला चुनों और दबाओ' तरीका काम करेगा ! परन्तु यह कुंजी भविष्य के प्रणाली और जाल प्रशासकों के लिऐ है, जिन्हे के सङ्गणक के साथ निपुणतापूर्वक काम करना पडेगा! उन्हे अपने कार्य के किऍ माउस से भी ज्यादा शक्तिशाली अस्त्र की जरूरत पडेगी! यह अस्त्र शैल यानी खंड है, और जब हम चित्र रीति में होते हैं तो हम अपने खंड को टर्मिनल कार्यक्षेत्र मे खोलते हैं!

यह टर्मिनल कार्यक्षेत्र आपके सङ्गणक का नियंत्रण पट है! हम आगे जो भी बताऐंगे वह अधिकतर इसी सादे परन्तु शक्तिशाली पाठ्य अस्त्र के द्वारा किया गया है! जब भी आप टर्मिनल कार्यक्षेत्र खोलें यह ऍक आदेश संकेत दिखाऐगी! यह टर्मिनल ऍक नियत संकेत दिखाता है जिसमे कि तात्कालिक प्रयोगकर्ता का का प्रवेश नाम यानी लागिन नेम, तात्कालिक सङ्गणक का नाम और तात्कालिक निर्देशिका यानी डायरेक्टरी होते हैं!

चित्र २-१. टर्मिनल कार्यक्षेत्र

हम संकेतों और उनके व्यहवार के बारे में बाद में चर्चा करेंगे!

चित्र रीति से बाहर आने के लिऐ आपको सारे टर्मिनल कार्यक्षेत्रों और सारी applications को बंद करना पडेगा ! वो सब करने के बाद बहिर्गमन यानी लॉग आउट आइकोन यानी प्रतीक को दबाऐं! या बहिर्गमन यानी लॉग आउट प्रतीक को सूची मे खोजें ! सब कुछ बंद करना कोइ जरूरी नही है, यह सब सङ्गणक आपके लिऐ अपने आप कर सकता है! परन्तु उस समय सत्र प्रबंधक सारी तात्कालिक खुली हुई applications को वापस आपके पर्दे पर ले आऐगा जब भी आप दुबारा संपर्क यानी कनेक्ट करेंगे पर उसमे समय ज्यादा लगता है ओर हमेशा इच्छित परिणाम भी नही मिल पाते !

जब भी आप प्रवेश यानी लागिन पर्दा दुबारा देखते हैं, जो कि आपका प्रयोगकर्ता नाम ऍवं प्रवेश शब्द पूछती है, तो इसका मतलब है बहिर्गमन यानी लॉग आउट सफल रहा!

२.१.३. पाठ रीति यानी टॅक्स्ट मोड

आप जानते है कि आप पाठ रीति यानी टॅक्स्ट मोड मे है जब पूरा पर्दा काले रंग का होती है, और अधिकतर समय सफेद रंग के शब्द दिखाता है ! पाठ रीति यानी टॅक्स्ट मोड पर्दे में प्रवेश करते समय आप अपने सङ्गणक के बारे में कुछ जानकारी, आपके सङ्गणक का नाम ऍवं ऍक आदेश संकेत पाते है जो कि आपके प्रवेश करने का इंतजार कर रहा होता है :

RedHat Linux Release 7.2 (Enigma)

blast login: _




प्रवेश यानी लागिन करने का यह तरीका चित्र रीति से प्रवेश करने के तरीके से थोडा अलग है! इसमे आपको अपना तत्कालिक प्रयोगकर्ता नाम यानी 'यूज़र नेम' देने के बाद [ENTER] कूंजी दबानी पडेगी ! तब आप अपना प्रवेश शब्द यानी पास्वर्ड डालते हैं और दुबारा [ENTER] कूंजी दबाते हैं ! आपको अपने प्रवेश करने के बारे में पता भी नहीं चलेगा और ना ही आपको सितारे दिखाई देंगे और तो और आप कर्सर हिलते हुऐ भी नही देख पाऐंगे ! परन्तु सुरक्षा के लिहाजे से लिनक्स में यह सब साधारण बात है!

जब आपका सङ्गणक आपको तत्कालिक प्रयोगकर्ता के रुप में आपके प्रवेश को वैध करार देता है, तभी आपको कुछ जानकारी मिलती हैं जैसे कि "आज का संदेश" यानी के "मैसेज आफ द डे", और यह कुछ भी हो सकता है, चित्र रीति वाले टर्मिनल मे आपको यह दिखाई नही देता ! परन्तु इसके बाद आपको जो खंड मिलता है वह चित्र रीति वाले खंड के जैसा ही होता है और वही चित्र रीति जैसा संकेत दिखाता है!

Note प्रणाली प्रबंधक यानी सिस्टम एडमिनीस्टरेटर के अधिकारों से प्रवेश न करें
 

पाठ रीति यानी टॅक्स्ट मोड: प्रणाली प्रबंधक के रुप मे सिर्फ और सिर्फ तभी प्रवेश करें जब आपको स्थापना और प्रारूपीकरण करना हो जिसके लिऐ आपको प्रणाली प्रबंधक के अधिकारों की जरूरत पडती है जैसे कि नऐ प्रयोगकर्ताऔं को सम्मिलित करना, नऐ तन्त्रांश स्थापित करना या फिर दूसरे तंत्र प्रारूपीकरण जैसे ही आप अपने कार्य पूरा कर लें तुरन्त प्रणाली प्रबंधक के अधिकारों को छोड दें और साधारण प्रयोगकर्ता के रूप में अपने कार्य संपन्न करें!

बहिर्गमन यानी लॉग आउट करने के लिऐ logout कमांड यानी आदेश देने के बाद [ENTER] कूंजी दबाऐं. जैसे ही आप प्रवेश यानी लॉगिन पट दुबारा देखते हैं तो इसका मतलब है के आप सही तरीके से बाहर आ गऐ हैं!

Note power कूंजी न दबाऐं
 

सही तरीके से ही सङ्गणक को बंद करें! power कूंजी का प्रयोग आपके सङ्गणक को नुकसान पहुंचा सकता है!

अब जब आप सङ्गणक से संपर्क करना और तोडना जानते हैं तो हम तैयार हैं अपने पहले सङ्गणक आदेशों के लिऐ !

Hosted by www.Geocities.ws

1