संगणक पर मसले से सम्बंधित दुर्घटनाएं हो ही जातीं हैं. इस अध्याय में हम किसी अन्य संगणक, फ़्लॉपी डिस्क, सीडी रॉम तथा टेप द्वारा मसले को सुरक्षित स्थान पर रखने के बारे में विमर्ष करेंगे. कुछ लोकप्रिय संक्षेपीकरण (कम्प्रेशन) व पुरालेखन (आर्काइव) निर्देशों पर भी विमर्ष होगा.
इस अध्याय की समाप्ती पर आप जान जायेंगे:
फ़ाइल पुरालेखों का निर्माण, निरीक्षण तथा पुनर्स्थापन
फ़्लॉपी डिस्क का उपयोग तथा बूट डिस्क का निर्माण
सीडी रॉम लिखना
अन्य बॅकप उपकरणों के उपयोग से सम्बद्ध दस्तावेज़ों को खोजना