यदि आपके पास प्रिण्टर है और आप अपने यंत्र पर रूट (root) खाता रखते हैं, तो आप प्रिण्टर का संस्थापन तथा परीक्षण करने के लिए तैयार हैं:
printconf-gui निर्देश द्वारा अपने प्रिण्टर का संस्थापन करें.
चैत्रिक प्रयोग-माध्यम द्वारा नमूने पन्ने को छापें.
lp निर्देश द्वारा नमूने पन्ने को छापें.
किसी तंत्र जैसे मोज़िल्ला (mozilla) से छापें.
प्रिण्टर का सम्बंध जालबंधन या यंत्र के पोर्ट से विच्छेद कर दें. अब यदि आप छापने का प्रयत्न करें तो क्या होता है?
बिना प्रिण्टर और रूट खाते के आप निम्न अभ्यास कर सकते हैं.
विभिन्न रूप की फ़ाइलों (जैसे कि एचटीएमएल, पीडीएफ़, मैन पृष्ठ) को पोस्टस्क्रिप्ट में परिवर्तित करने का प्रयत्न करें. पुष्टी के लिए gv द्वारा परिवर्तित पोस्टस्क्रिप्ट फ़ाइल को देखें.
जाँच करें कि क्या आपका छपाई सेवक डॅमन चल रहा है.
बिना किसी प्रिण्टर के फ़ाइलों को छापने का प्रयत्न करें. इससे क्या होता है?
मोज़िल्ला द्वारा पोस्टस्क्रिप्ट फ़ाइल बनाएं. उसे gv निर्देश द्वारा जाँचें.
फिर उसे पीडीएफ़ रूप में परिवर्तित करें और xpdf द्वारा जाँचें.
आप गिफ़ (GIF) फ़ाइल को किन निर्देशों द्वारा छाप सकते हैं?