Why can't I see the Hindi section?
अनुवादकैसेकरें?

9.2. अपना मसला बॅकप उपकरण पर स्थानांतरित करना

9.2.1. फ़्लॉपी डिस्क पर प्रतिलिपि बनाना

9.2.1.1. फ़्लॉपी को प्रारूपित (फ़ॉरमॅट) करना

अधिकांश लिनक्स तंत्रों पर, प्रयोगकर्ता फ़्लॉपी डिस्क ड्राइव का उपयोग कर सकते हैं. हाँ, उपकरण का नाम फ़्लॉपी ड्राइव की संख्या व सामर्थ्य के मुताबिक बदल सकता है. यदि आपको संशय हो तो अपने तंत्र संचालक से सम्पर्क करें. किसी समझदारी से संचालित तंत्र पर एक कढ़ी /dev/floppy सही उपकरण की ओर इशारा करती आवश्य पाई जाएगी, शायद /dev/fd0 (स्व-टोही फ़्लाॅपी उपकरण) अथवा /dev/fd0H1440 (1.44MB फ़्लाॅपी के लिए ).

fdformat फ़्लॉपी डिस्क की बाह्य सतह को प्रारूपित करने का औज़ार है. इसे विकल्प के तौर पर फ़्लॉपी डिस्क उपकरण का नाम दिया जाता है. यदि फ़्लॉपी लेखन-सुरक्षित हो तो fdformat त्रुटि प्रदर्शित करता है.

emma:~>fdformat /dev/fd0H1440
Double-sided, 80 tracks, 18 sec/track. Total capacity 1440 kB.
Formatting ... done
Verifying ... done
emma:~>

The mformat निर्देश (mtools तंत्र से) DOS से तालमेल रखने वाली डिस्क बनाने के लिए प्रयोग किया जात है. इस डिस्क को mcopy, mdir व अन्य m-निर्देशों से उपयोग किया जा सकता है.

चैत्रिक औज़ार भी उपलब्ध हैं.

चित्र 9-1. फ़्लॉपी प्रारूपित करने वाला

फ़्लॉपी प्रारूपित करने के बाद, उसे फ़ाइल तंत्र पर माउंट किया जा सकता है और साधारण, यद्यपि लघु, निर्देशिका की तरह उपयोग किया जा सकता है, प्रायः /mnt/floppy निर्देशिका के द्वारा.

तकरीबन प्रत्येक लिनक्स डिस्ट्रिब्यूशन mkbootdisk औज़ार उपलब्ध कराता है, जिससे वह फ़्लॉपी बनाई जा सकती है जिसके द्वारा आपके संगणक को बूट किया जा सके.

9.2.1.2. dd निर्देश द्वारा मसले को स्थानांतरित करना

dd निर्देश के द्वार मसले को डिस्क पर स्थानांतरित करा जा सकता है, अथवा आपके उपकरण के मुताबिक वहाँ से पुनर्स्थापित किया जा सकता है. एक उदाहरण:

gaby:~>dd if=images-without-dir.tar.gz of=/dev/fd0H1440
98+1 records in
98+1 records out

gaby~>dd if=/dev/fd0H1440 of=/var/tmp/images.tar.gz
2880+0 records in
2880+0 records out

gaby:~>ls /var/tmp/images*
/var/tmp/images.tar.gz


ग़ौर करें कि स्थानांतरण बिना माउंट किए उपकरण पर किया जाता है. इस प्रणाली से बनाई गई फ़्लाॅपी फ़ाइल प्रणाली पर माउंट नहीं करी जा सकती, पर बूट डिस्क व बचाव डिस्क बनाने के लिए यह उत्तम प्रणाली है. dd की अन्य संभावनाओं पर अधिक जानकारी के लिए मैन पृष्ठ पढ़ें

यह औज़ार ग्नू fileutils तंत्र का अवयव है.

Note डिस्क का डम्प लेना
 

The dd निर्देश का उपयोग सम्पूर्ण हार्ड डिस्क का डम्प लेने के लिए भी हो सकता है. डम्प यानि डिस्क के मसले का अपरिष्कृत स्थानंतरण, जिस्मे डिस्क पर स्ठित फ़ाइल प्रणाली की अपेक्षा की जाती है.

9.2.2. सीडी लेखक से प्रतिलिपि बनाना

कुछ तंत्रों पर प्रयोगकर्ताओं को सीडी लेखक के उपयोग की अनुमति होती है. लिखने से पहले आपके मसले का आयोजन mkisofs निर्देश के द्वारा करना होगा. अपनी बॅकप की जाने वाली फ़ाइलों को एक निर्देशिका में एकत्र करके इस निर्देश का उपयोग करें. डिस्क में पर्याप्त जगह की जाँच df निर्देश द्वारा कर लें क्योंकि mkisofs एक नई फ़ाइल (ISOFS पुरालेख) बनाता है जिसका आकार बॅकप की जाने वाली निर्देशिका के तकरीबन बराबर होता है:

[rose@blob recordables] df -h .
Filesystem Size Used Avail Use% Mounted on
/dev/hde5 19G 15G 3.2G 82% /home

[rose@blob recordables] du -h -s .
325M .

[rose@blob recordables] mkisofs -J -r -o cd.iso .
<--snap-->
making a lot of conversions
<--/snap-->
98.95% done, estimate finish Fri Apr 5 13:54:25 2002
Total translation table size: 0
Total rockridge attributes bytes: 35971
Total directory bytes: 94208
Path table size(bytes): 452
Max brk space used 37e84
166768 extents written (325 Mb)

-J और -r विकल्प सीडी-रॉम को अन्य तंत्रों पर माउंट करने लायक बनाते हैं, अधिक जानकारी के लिए मैन पृष्ठ पढ़ें. इसके पश्चात, cdrecord अस्त्र द्वारा प्रत्योक्त विकल्प देकर सीडी बनायी जा सकती है:

[rose@blob recordables] cdrecord -dev 0,0,0 -speed=8 cd.iso
Cdrecord 1.10 (i686-pc-linux-gnu) (C) 1995-2001 Joerg Schilling
scsidev: '0,0,0'
scsibus: 0 target: 0 lun: 0
Linux sg driver version: 3.1.20
Using libscg version 'schily-0.5'
Device type : Removable CD-ROM
Version : 0
Response Format: 1
Vendor_info : 'HP '
Identification : 'CD-Writer+ 8100 '
Revision : '1.0g'
Device seems to be: Generic mmc CD-RW.
Using generic SCSI-3/mmc CD-R driver (mmc_cdr).
Driver flags : SWABAUDIO
Starting to write CD/DVD at speed 4 in write mode for single session.
Last chance to quit, starting real write in 0 seconds.
Operation starts.

आपके सीडी-लेखक की गति के मुताबिक अब आपके पास एक कप कॉफ़ी पी लेने या सिगरेट सुलगा लेने का समय है. कार्य की समाप्ती पर आपके समक्ष पुष्टि के लिए यह प्रदर्शित किया जाएगा:

Track 01: Total bytes read/written: 341540864/341540864 
(166768 sectors).

आपकी सहूलियत के लिए कुछ चैत्रिक अस्त्र भी उपलब्ध हैं. इनमें एक लोकप्रिय है xcdroast, जो मुक्त रूप से उपलब्ध है. केडीई तथा ग्नोम दोनों डेस्कटॉप संचालकों में सीडी लेखन की सुविधा उपलब्ध है.

चित्र 9-2. Xcdroast

इन निर्देशों के विवरण के लिए इनके मैन व इन्फ़ो पृष्ठ पढ़ें.

9.2.3. जॅज़ ड्राइव व यूएसबी उपकरण वगैरह पर बॅकप

यह उपकरण, सामन्यतः फ़ाइल प्रणाली पर माउंट हुए पाए जाते हैं. माउंट प्रक्रिया के बाद इन्हें साधारण निर्देशिकाओं की तरह उपयोग किया जा सकता है, और आप मानक निर्देशों द्वारा इन पर फ़ाइलों का उपयोग कर सकतें हैं.

निम्न उदाहरण में, चित्रों को एक यूएसबी कॅमरे से हार्ड डिस्क पर स्थानांतरित किया जाता है:

robin:~>mount /mnt/camera

robin:~>mount | grep camera
/dev/sda1 on /mnt/camera type vfat (rw,nosuid,nodev)

robin:~>cp -R /mnt/camera/* images/

robin:~>umount /mnt/camera

इसी तरह, एक जॅज़ ड्राइव को /mnt/jazzपर माउंट किया जा सकता है.

/etc/modules.conf तथा /etc/fstab में प्रत्योक्त प्रविष्टियां डाल कर इस कार्य को करा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए प्रत्योक्त हार्डवेयर हाउटू (HOWTO) पढ़ें.

9.2.4. टेप उपकरण पर मसले का बॅकप

यह tar (ऊपर देखें) द्वारा किया जाता है. चुम्बकीय टेप उपकरण, जैसे /dev/st0 के नियन्त्रण के लिए mt अस्त्र का प्रयोग किया जाता है. टेप बॅकप के बारे में पुस्तकें लिखी जा चुकीं हैं, अतः अधिक जानकारी के लिए हमारी पाठ्य-सूची देखें Appendix अ . ध्यान रखें कि डेटाबेस की संरचना के कारण उसके लिए अन्य बॅकप प्रक्रिया की आवश्यकता हो सकती है.

सामान्यतः, प्रत्योक्त बॅकप निर्देशों को किसी एक cron निर्देशिका मे डाला जाता है ताकि वे नियमित समय पर चलते रहें. अधिक जटिल पर्यावरणों में मुक्त रूप से उपलब्ध अमान्डा बॅकप तंत्र अथवा अन्य वाणिज्यिक हल का उपयोग कईं संगणकों पर बॅकप लेने के लिए हो सकता है. टेप पर कार्य करना तंत्र संचालक का दायित्व है जो विषय इस दस्तावेज़ के दायरे में नहीं है.

9.2.5. कुछ औज़ार आपके डिस्ट्रिब्यूशन से

अधिकांश लिनक्स डिस्ट्रिब्यूशन तंत्र संचालन के लिए अपने अस्त्र उपलब्ध कराते हैं. एक लघु सिहावलोकन:

Hosted by www.Geocities.ws

1