लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल
मास्टर माइंडपीछे ||  जीने की कला - विश्रांति (शांत होने की विधि) ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This site in English

10. विश्रांति [ Relaxation ]

  1. सर्प्रथम एक कुर्सी पर बैठ जाएँ और अपने पैरों को वर्गाकार रूप में (squarely) जमीन पर रखें । पैर जमीन पर बगैर किसी दबाव के अर्थात्त धीमे से (lightly) रखें ।
  2. अब कल्पना करें कि आपका वजन ४०० पाउण्ड है अर्थात्त अब आप अपना शरीर आसानी से हिला-डुला नहीं सकते है । वजन बहुत अधिक होने के कारण अब आप नीचे और नीचे धंसते जा रहे है ।
  3. अब अपनी दाँयी भुजा को ऊपर ले जाएँ और एक दम से गिर जाने दें (इसे तीन दफ़ा करें) । यहाँ पर ये ख्याल रखना चाहिए कि आप अपनी भुजा को एक दम से आसानी से नहीं ऊपर उठा देगें बल्कि काफ़ी परिश्रम के बाद यह ऊपर उठेगी, पर फ़िर एक दम से गिर जायेगी क्योंकि आपका वजन ४०० पाउण्ड है ।
  4. अब अपनी बाँयी भुजा को ऊपर ले जाएँ और उसको एक दम से गिर जाने दें । इसे तीन दफ़ा करें ।
  5. तत्पश्चात तीन गहरी-२ साँसे लें और धीरे-२ छोड़ें । इसके करने से आपके टिशूज के जलने से जो Co2 (विषैली गैस) बन गयी है वो बाहर निकल जायेगी और प्राण-दायक हवा (O2) का प्रवाह आपके समस्त शरीर में होने लगेगा ।
  6. अपने सिर को आगे गिरायें । इसे तीन दफ़ा करें । यहाँ पर ऐसा अनुभव करें कि आपकी गरदन कटी हुई है और सिर्फ़ थोड़ी ही आगे से जुड़ी है ।
  7. अपने चेहरे की एक-२ माँस-पेशियों (मसल्स) को तानें और ढ़ीला छोड़ दें । इसे तीन बार करें और कहें कि "मेरे चेहरे पर कोई तनाव नहीं है । सभी तनाव एक-२ करके खत्म होते जा रहे है ।"
  8. अपनी आँखें खोलें और फ़िर एक दम से बन्द हो जाने दें । यहाँ पर भी ख्याल रखें कि आँखें खोलने समय आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु बन्द तो एक दम से हो जाएगी ।
  9. अब अपने को बिल्कुल ढ़ीला करके तीन गहरी साँसे लें और बदन को ढ़ीला करके छोड़ दें । अब दो या तीन मिनट किसी खूबसूरत दॄश्य  (प्राकॄतिक) की कल्पना करें । जिससे आपके अन्दर आक्सीजन प्रवाहित हो । अब तुम्हारा वजन भी सामान्य है ।
  10. अप सोचें कि आपके सामने ईश्वर या कोई भी महान व्यक्ति जिसे आप चाहते है वो आपके सिर पर हाथ रख कर खड़ा है और तुमसे कह रहा है
    शाँत रहो ! शाँत रहो !! शाँत रहो !!!
  11. इसके बाद कल्पना करें कि उन्होंने तुम्हारे सिर से हाथ को हटा कर तुम्हारी पलकों को छुआ, चेहरे को छुआ, फ़िर ह्रदय को छुआ ( इसे तीन बार करें )
  12. तत्पश्चात कल्पना करें कि आपके शरीर में माँसपेशियों में, स्नायु मंडल में, धमनियों में तथा अन्य अंगों में स्वास्थदायिनी शक्ति फ़ैल गयी है ।


मास्टर माइंडपीछे जीने की कला - मुख्य पृष्ट

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1 1 1
Hosted by www.Geocities.ws

1