इस भाग मे हम कोई गड़बड़ हो जाने पर समस्या के निवारण पर विमर्ष करेंगे. हम छपाई सेवक तंत्र से सम्बद्ध समस्याओं पर विमर्ष नहीं करेंगे क्योंकि यह यंत्र संचालक की जिम्मेदारी है.
यदि आप अनचाही फ़ाइल को छापने का निर्देश दे डालें, तो आपके कार्य को इस निर्देश द्वारा निरस्त किया जा सकता है lprm पहचान-संख्या, जहां पर पहचान-संख्य प्रिण्टरनाम-संख्या के रूप मे दी जा सकती है. कार्य-संख्या को प्रदर्शित करने के लिए lpq निर्देश का प्रयोग करें). यह प्रक्रिया तभी काम करेगी जब आपका कार्य छपाई-पंक्ति मे अटका हुआ हो. क्योंकि छपाई निर्देश देने के कुछ ही सेकेण्डों में आपका कार्य प्रिण्टर को भेज दिया जाता है, आपको बड़ी फ़ुर्ती से काम लेना होगा. एक बार प्रिण्टर पर पहुँच जाने के बाद लिनक्स द्वारा उसे निरस्त नहीं किया जा सकता.
अपने छपाई कार्य की अवस्था जानने के लिए lpq निर्देश द्वारा छपाई पंक्ति मे अपने कार्य को खोजें:
elly:~>lpq Printer: lp@blob Queue: 2 printable jobs Server: pid 29998 active Unspooler: pid 29999 active Status: waiting for subserver to exit at 09:43:20.699 Rank Owner/ID Class Job Files Size Time 1 elly@blob+997 A 997 (STDIN) 129 09:42:54 2 elly@blob+22 A 22 /etc/profile 917 09:43:20 |
कईं आधुनिक प्रिण्टरों से वेब के द्वारा सम्पर्क बनाया जा सकता है. अगर आपके पास ऐसा प्रिण्टर हो तो अपने वेब-ब्राउज़र में प्रिण्टर का आई-पी पता डाल कर आप उसकी अवस्था ज्ञात कर सकते हैं:
यदि आपकी पहचान-संख्या वाला छपाई कार्य छपाई-पंक्ति पर न हो तो अपने तंत्र संचालक से सम्पर्क करें. अगर आपक कार्य न छपाई-पंक्ति पर हो और न ही प्रिण्टर पर हो, तो जाँच लें कि क्या प्रिण्टर पर छपाई चल रही है. यदि हाँ, तो कुछ इंतज़ार करें, कुछ समय बाद आपक छपाई कार्य भी सम्पन्न हो जाएगा.
यदि प्रिण्टर नहीं छाप रहा हो तो, प्रिण्टर में कागज़ है कि नहीं, जाँच लें. यदि कागज़ हो तो, विद्युत तथा जालबंधन के तार को भी जाँच लें. यह सब ठीक हो तो, शायद प्रिण्टर को बंद कर फिर चालू करना पड़ सकता है. अपने यंत्र संचालक की राय लें.
यदि प्रिण्टर जालबंध से जुड़ा हो तो किसी अन्य यंत्र से छापने का प्रयत्न करें. यह भी जाँच करें कि क्या उस प्रिण्टर से आपका तंत्र सम्पर्क कर सकता है (देखिये अध्याय 10 में ping निर्देश). आप प्रिण्टर को एफ़टीपी (FTP) द्वारा उचित रूप में प्रारूपित कोई फ़ाइल भी भेजने का प्रयत्न कर के देख लें, जैसे file.ps . यदि यह काम कर जाए, तो आपके छपाई तंत्र के संस्थापन में कोई त्रुटी है. या हो सकता है आपके प्रारूपित मसले को प्रिण्टर नहीं समझ पा रहा. जाँचें कि क्या आपने ठीक रूप में अपने मसले को प्रारूपित किया है.
ग्नू/लिनक्स छपाई वेब पृष्ठ में कुछ अन्य हिदायतें व नुस्खे हैं.