Why can't I see the Hindi section?
अनुवादकैसेकरें?

8.1. फ़ाइलों को प्रिण्ट करना

8.1.1. सामान्य बातें

रॅडःॅट में LPRngनामक् तंत्र सम्मिलित है. यह यूनिक्स के एक जाने-माने तंत्र का एक उन्नत अवतार है. यदि प्रिण्टर को स्थापित किया जा चुका है, तो उसक उपयोग करने के लिए आपको lpr निर्देश का उपयोग सीखना होगा. प्रिण्टेर को छपाई हेतु फ़ाइलें भेजने के लिए आप केवल यह निर्देश दें:

lpr फ़ाइल(एं)

Lpr एक ऐसे डॅमन (पृष्ठभूमि मे चलने वाला तंत्र) की सेवाएं लेता है जो कि छपाई के कार्यों को पन्क्तिबद्ध कर लेता है और संसाधन उपलब्ध होने पर उन्हें छापता है. इसका नामlpd है. यदि फ़ाइलों के नाम न दिये जायें, तो मानक इनपुट को छापा जाता है (जैसे कि अगर किसी अन्य निर्देश के मानक आउटपुट कोlpr में पुनर्निर्देशित किया जाए).lpr निर्देश को कईं विकल्प दिए जा सकते हैं. इन विकल्पों को--help विकल्प दर्शाता है. पूर्ण जानकारी इन्फ़ो पृष्ठों में है. अपने लिनक्स यंत्र पर आपlp निर्देश भी पा सकते हैं, जो कि अन्य यूनिक्स यंत्रों से तालमेल के लिए मौजूद है. दर्असल, lp निर्देशlpr की ओर इशारा करती एक कड़ी मात्र है:

davy:~>ls -l /usr/bin/lp*
lrwxrwxrwx  1 root    root        3 Oct 28 14:21 /usr/bin/lp -> lpr
-rwxr-xr-x  1 lp      lp     395192 Aug 11  2001 /usr/bin/lpq
-rwxr-xr-x  1 lp      lp     408536 Aug 11  2001 /usr/bin/lpr
-rwxr-xr-x  1 lp      lp     392984 Aug 11  2001 /usr/bin/lprm
-rwxr-xr-x  1 root    root     4651 Oct 19 22:17 /usr/bin/lprsetup.sh
-rwxr-xr-x  1 lp      lp     398488 Aug 11  2001 /usr/bin/lpstat
davy:~>ps -ef | grep lpd
lp        1003     1  0 Feb22 ?        00:00:00 lpd Waiting
      

एक बार फ़ाइल छपाई पंक्ति में स्वीकार कर ली जाए, तो उसे एक पहचान संख्या निर्दिष्ट कर दी जाती है:

davy:~>lp /etc/profile
request id is davy@blob+253
      

छपाई पंक्ति का निरीक्षण करने के लिएlpq निर्देश का प्रयोग करें. बिना विकल्प के निर्देश दिया जाए, तो मानक छपाई पंक्ति को दर्शाता है.

davy:~>lpq
Printer: lp@blob
 Queue: no printable jobs in queue
 Status: job 'cfA284blob.somewhere.org' removed at 11:02:47.098
      

अगर आप छपाई कार्य को निरस्त करना चहें, तोlprm निर्देश द्वारा कर सकते हैं.lprm - का प्रयोग अपने समस्त छपाइ कार्यों को निरस्त करने के लिए करें. अगर एक ही कार्य को निरस्त करना चाहें, तो उस कार्य की पहचान संख्या को lprm निर्देश के विकल्प के तौर पर दें.

बड़े और जटिल तंत्रों पर, lpc निर्देश के द्वारा कईं प्रिण्टरों को नियन्त्रित करा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए इन्फ़ो पृष्ठ देखें.

lpr निर्देश के लिए कईं चैत्रिक अस्त्र उपलब्ध हैं और अधिकंश चैत्रिक अस्त्र छापने के लिए lpr निर्देश का ही उपयोग करते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने चैत्रिक अस्त्र पर स्व-सहायक जानकारी देखें.

8.1.2. प्रारूपीकरण (फ़ॉरमॅट करना)

8.1.2.1. अस्त्र

प्रिण्टर पर छापने से पहले फ़ाइलों को प्रारूपित करना आवश्यक है. वैसे तो छपाई तंत्र ढेरों की संख्या में है, पर लिनक्स में कुछ मूलभूत प्रारूपीकरण तंत्र सम्मिलित हैं.

अधिकांश चैन्हिक भाषा-तंत्र (मार्कप लैंग्वेज) जैसे कि HTML, संगणक द्वारा प्रारूपिकरण व सजावट के लिए अनुकूल हैं.

  • groff: यूनिक्स के निर्देश roff का ग्नू अवतार. यह groff दस्तावेज़ प्रारूपीकरण प्रणाली पर कार्य करने के लिए निर्देश है. साधारणतः यह troff निर्देश चलाता है और उसके आउटपुट को पुनः आपके छपाई उपकरण के लिए प्रारूपित करता है. इससे आप पोस्टस्क्रिप्ट फ़ाइलें बना सकते हैं.

  • TeXऔर LaTeX: यूनिक्स पर व्यापक उपयोग में लाए जाने वाले चैन्हिक भाषा-तंत्र. सामन्यतःtex निर्देश द्वारा उपयोग करा जाता है. यह फ़ाइलों को प्रारूपित कर उपकरण-स्वतंत्र रूप में दस्तावेज़ का मुद्रित रूप आउटपुट करता है.

    तकनीकी दस्तावेज़ अभी भी बहुत बार LaTeXमें लिखे जाते हैं क्योंकि इसमे गणित सूत्रों को मुद्रित करने की सुविधा है. हालंकि W3C(वर्ल्ड वैड वेब कंसॉर्शियम) द्वारा यह सुविधा अन्य तंत्रों में उपलब्ध करने की पेशकश की जा रही है.

  • SGML तथा XML: यूनिक्स व लिनक्स के लिए मुक्त रूप से प्रारूपक उपलब्ध हैं.SGML की नई पीढ़ी XML कहलाती है. यही डॉकबुक XML की आधारशिला है, जिस प्रणाली द्वारा यह पुस्तक लिखी गई है.

लिनक्स में कईं प्रारूपीकरण तंत्र सम्मिलित हैं, जैसे कि:pdf2ps, fax2ps और a2ps.

इन निर्देशों के अलावा, कईं अन्य चैत्रिक लेखन तंत्र हैं. कईं भाषा महा-तंत्र उपलब्ध हैं, बहुत से मुक्त रूप से भी. यह स्वतः प्रारूपीकरण कर लेते हैं; दस्तावेज़ छापने के लिए आपको अलग से प्रारूपीकरण तंत्र से जूझने की अवश्यकता नहीं. इनमें से कुछ हैं: AbiWord, KWord, StarOffice, OpenOffice, Applix, WordPerfect, वगैरह,वगैरह.

Note दस्तावेज़ों को छापना
 

मैन पृष्ठ पहले सेtroff रूप में प्रारूपित मसला रखते हैं, जिसे छपाई के लिए प्रारूपित करना आवश्यक है. -t विकल्प द्वारा छपाई की जाती है:

man -t निर्देश > मैन-निर्देश.ps

और फिर पोस्टस्क्रिप्ट फ़ाइल छाप लें. इन्फ़ो पृष्ठ छापने के लिए, info निर्देश के इन्फ़ो पृष्ठ को पढ़ें (आपको उस निर्देश के इन्फ़ो पृष्ठ का कूट चाहिए होगा).

8.1.2.2. छापने से पूर्व प्रारूपित फ़ाइलें देखना

जो फ़ाइल प्रिण्टर को भेजी जा सकती है, उसे साधारणतः दृश्य-पट पर भी देखा जा सकता है. इसके लिए किस निर्देश का उपयोग करना होगा, वह निर्भर करता है फ़ाइल के रूप पर:

  • पोस्टस्क्रिप्ट फ़ाइलें: gv (घोस्टव्यू) निर्देश द्वारा.

  • TeX dvi फ़ाइलें: xdviनिर्देश द्वारा.

  • PDF फ़ाइलें: xpdf निर्देश द्वारा अथवा अडोब के तंत्र, acroread द्वारा, जो निःशुल्क उपलब्ध है..

Hosted by www.Geocities.ws

1