विम सम्पादन तन्त्र बहुत ही प्रभावी अस्त्र है जिसका परिपूर्ण प्रलेखन उपलब्ध है, जिसे आप तन्त्र को चालू करने के उपरांत :help निर्देश द्वारा सक्रिय कर सकते हैं (बजाय कि man या info निर्देश के, जो कि इतनी अधिक जानकारी नहीं प्रदान करते). यहाँ पर हम उतनी ही मूलभूत जानकारी देंगे जो कि आपको इसका प्रयोग आरम्भ करने के लिए पर्याप्त हो.
वीआई की एक बात जो नौसिखियों को प्रायः उल्झन में डाल देती है वह है कि विआई दो रीतियों में कार्य करता है: निर्देशन रीति और पाठ्य लेखन रीति. चालू करने के तुरंत बाद तन्त्र निर्देशन रीति में होता है. निर्देशों के द्वारा आप पाठ्य में ऊपर-नीचे जा सकते हैं, पाठ्य खोजना, फेरबदल करना, पाठ्य-खण्डों को चिन्हित करना, व अन्य सम्पादन क्रियायें कर सकते हैं, जैसे कि पाठ्य लेखन रीति सक्रिय करना.
इसका निश्कर्ष यह निकला कि प्रत्येक कुञ्जी के एक नहीं, दो अर्थ हैं: निर्देशन रीति में वह एक निर्देश की सूचक हो सकती है, या फिर पाठ्य लेखन रीति में वह उस अक्षर की सूचक होती है जो कि आप पाठ्य में टाइप करना चाहते हैं.
![]() | उच्चारण |
|---|---|
इसका उच्चारण "वी-आई" है. |
सामन्यतः दिशा निर्देश्क कुञ्जियों द्वारा आप पाठ्य में चलन कर सकते हैं. यदि नहीं कर पा रहें हो तो इन कुञ्जियों का उपयोग करें:/P >
h कर्सर को बाएं चलाने के लिए
l कर्सर को दाएं चलाने के लिए
k ऊपर चलाने के लिए
j नीचे चलाने के लिए
SHIFT-G कर्सर को फ़ाइल के अंत में ले जायेगा.
n dd वर्तमान स्थान से अगली n लाइनें मिटा देता है.
n dw वर्तमान स्थान से अगले n शब्द मिटा देता है.
x कर्सर के नीचे स्थित अक्षर को मिटा देता है.
:n फ़ाइल की लाइन संख्या n पर जाने के लिए.
:w फ़ाइल पर लिखने के लिए
:q सम्पादन सत्र का अंत कर देता है.
:q! अपने स्म्पादन कार्य को फ़ाइल पर बिना लिखे ही सम्पादन सत्र का अंत कर देता है.
:wq फ़ाइल पर लिख कर सम्पादन सत्र का अंत कर देता है.
:w नईफ़ाइल पाठ्य को नईफ़ाइल पर लिख देता है.
:wq! फ़ाइल पर लिखने की अनुमति न होने पर भी फ़ाइल पर लिखने का प्रयत्न करे (जैसे कि आप जब root खाते का प्रयोग कर रहें हो तो यह सम्भव है.
/पाठ्यांश फ़ाइल में पाठ्यांश को खोजता है और मिल जाने पर कर्सर को उस स्थान पर ला खड़ा करता है.
/ पिछले खोजे पाठ्यांश को पुनः खोजे और कर्सर को उस स्थान पर ले जाए.
:1, $s/शब्द/अन्यशब्द/g पूरी फ़ाइल में शब्द की जगह अन्यशब्द बदल डाले.
yy पाठ्य खण्ड को चिपकाता है.
n p पाठ्य खण्ड को n बार चिपकाता है.
:recover सम्पादन सत्र के अनपेक्षित भंग हो जाने के उपरांत फ़ाइल को पुनर्स्थापित करे.
a पाठ्य जोड़ने के लिए: यह कर्सर को एक अक्षर दाएं ले जाता है और पाठ्य लेखन रीति सक्रिय कर देता है
i पाठ्य डालने के लिए
o वर्तमान स्थान के नीचे एक रिक्त लाइन डाल कर कर्सर को उस रिक्त लाइन पर ले जाए.
ESC कुञ्जी दबाने से पुनः निर्देशन रीति सक्रिय हो जाती हैं. पाठ्य लेखन रीति में vi के बहुत पुराने उद्धरण "INSERT" संकेत नहीं प्रदर्शित करते. यदि आपको वर्तमान रीति के बारे में कोई संशय हो तो ESC कुञ्जी दबाने पर निश्चित रूप से निर्देशन रीति सक्रिय हो जाएगी. सम्भव है कि वीआई आपको चेताने के लिए बीप अथवा टर्मिनल को चमका कर संकेत दे. यह साधारण है.
पाठ्य रूप में सहायक जानकारी पढ़ना उबाऊ हो सकता है. उसके बजाए आप विम निर्देशों को सिखने के लिए vimtutor का प्रयोग कर सकते हैं. यह तीस मिनट का शिक्षण-सत्र है जो प्रयोगात्मक तकनीक द्वारा विम की मूलभूत सुविधाएं सिखाता है. हालंकि इसके द्वारा आप vim को सम्पूर्णतः नहीं सीख सकते, परंतु इस शिक्षण-सत्र के द्वारा बस आधे घण्टे में आप विम निर्देशों के प्रभावी उपयोग करने की पर्याप्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यदि विम को यूनिक्स अथवा विण्डोज़ में ठीक से प्रस्थापित किया गया हो तो,उसे चालू करने के लिए आप निर्देश चिन्ह पर vimtutor निर्देश जारी कर सकते हैं. यह नमूने फ़ाइल की प्रतिलिपी बना लेता है ताकि आप मूल फ़ाइल पर लिख न सकें. विम शिक्षक अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है, परन्तु हिन्दी में नहीं. यदि किसी भाषा में शिक्षक का उपयोग करना चाहें तो दो अक्षर के भाषा कूट का प्रयोग करें. जैसे कि फ़्रांसीसी भाषा (यदि संस्थापित हो तो) के लिए vimtutor fr निर्देश जारी करें.