राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का

राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का।
रात न देखें, दिवस न देखें, समय सुबह औ शाम का॥
काम करें हम राम का॥

हो ऊँचा आदर्श सामने, हमें स्वयं का बोध हो।
सफर नहीं रुक पाये चाहे, कितना प्रबल विरोध हो॥
लोभ न मन में रहे सुखों का, वैभव का, धन-धाम का॥
रात न देखें, दिवस न देखें, समय सुबह औ शाम का।
काम करें हम राम का॥
राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का॥

जब तक दुष्प्रवृत्ति के दानव, का फैला आतंक हो।
ईश्वर की सन्तान स्वयं को, समझे बैठा रंक हो॥
तब तक कभी न होगा अब तो, कोई पल विश्राम का॥
रात न देखें, दिवस न देखें, समय सुबह औ शाम का।
काम करें हम राम का॥
राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का॥

उदासीन हम रहें न जब भी, होता अत्याचार हो।
कुछ ऐसा हम करें कि जिससे, सजग सकल संसार हो॥
त्यागें सब आलस्य चल पड़ें, जन-जन हो फिर काम का॥
रात न देखें, दिवस न देखें, समय सुबह औ शाम का।
काम करें हम राम का॥
राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का॥

हो न जरा अभिमान हृदय में, सरल मधुर व्यवहार हो।
जन-जन में विश्वास जगाएँ, जन-जन के प्रति प्यार हो॥
ध्यान नहीं रह पाये हमको, फिर ऊँचे पद-नाम का॥
रात न देखें, दिवस न देखें, समय सुबह औ शाम का।
काम करें हम राम का॥
राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का॥

जनमंगल के लिए समर्पित, हों मन में सद्भाव हो।
छल-छद्मों से दूर रहें हम, बिल्कुल नहीं दुराव हो॥
सबकी सेवा करें सभी को, रूप समझकर राम का॥
रात न देखें, दिवस न देखें, समय सुबह औ शाम का।
काम करें हम राम का॥
राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का।
राम नाम का अर्थ यही है, काम करें हम राम का॥
काम करें हम राम का॥