वन्दें उनके पद की धूल

वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल।
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल॥

जिनके मन मानस में से, करुणा का निर्मल झरना झरता।
जो कल-कल सुमधुर ध्वनि से, दिक्मण्डल में अमृत भरता॥
ऊसर प्यासे भूखण्डों में, उपजाता सुन्दर हरियाली।
अगणित जल-थल चर जीवों को, जीवन देता, प्रमुदित करता॥
नन्दन वन सा शीतल फूल, नन्दन वन सा शीतल फूल।
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल।
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल॥
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल॥

दुःख औरों का देख दया से, भर आती है जिनकी छाती।
तृषित जनों को शीतल करती, जिनकी वाणी रस बरसाती॥
टिम-टिम जिनका जीवन दीपक, तिल-तिल निश दिन जलता रहता।
जनता जिनकी चिनगारी के, नीचे अपना पथ लख पाती॥
जिनका जीवन सुरभित फूल, जिनका जीवन सुरभित फूल।
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल।
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल॥
वन्दें उनके पद की धूल, वन्दें उनके पद की धूल॥

खुद तपते हैं किन्तु दूसरों, का अन्तःस्थल शीतल करते।
खुद दुःख सहते रहते लेकिन, औरों की पीड़ाएँ हरते॥
भिक्षुक पर कुबेर से दानी, अपमानित सुरपति से मानी।
जिनकी ज्ञानमयी गंगा में, डुबकी लेकर जग-जन तरते॥
जिनको प्रिय है शूल बबूल, जिनको प्रिय है शूल बबूल।