अध्याय 2में शुरुआती खोज के बाद, हम लिनक्स में फ़ाइलों व निर्देशिकाओं के बारे में और जानकारी प्राप्त करेंगे। कई लोगों को इसलिए मुश्किल होती है क्योंकि उन्हें यह नहीं पता होता है कि कौन सा मसला कहाँ है। हम फ़ाइल प्रणाली के आयोजन पर कुछ रोशनी डालेंगे।
हम ज़रूरी फ़ाइलों व निर्देशिकाओं की सूची देंगे व उनके मसले देखने के अलग अलग तरीके बताएँगे और फ़ाइलों व निर्देशिकाओं को बनाने, स्थानान्तरित करने व हटाने के बारे में सीखेंगे।
इस अध्याय के अभ्यास पूरे करने के बाद आप यह सब कर पाएँगे:
लिनक्स फ़ाइल प्रणाली की रचना का वर्णन
पथ प्रदर्शित करना व जमाना
सबसे ज़रूरी फ़ाइलों का वर्णन, जिसमें कर्नल व शॅल की फ़ाइलें भी शामिल हैं।
छुपी व खोई हुई फ़ाइलों को ढूँढना
फ़ाइलों व निर्देशिकाओं को बनाना, स्थानान्तरित करना व हटाना
फ़ाइलों का मसला दिखाना
अलग अलग तरह की कड़ियों को समझना व इस्तेमाल
फ़ाइल की विशेषताएँ समझना व अनुमतियाँ बदलना