The thing always happens that you really believe in;
and the belief in a thing makes it happen ...












I saw her standing there

मैंने उसे देखा वहा ....
छुई-मुई सी, शांत सी, रुकी हुई | जैसे थकी हुई नदी की धारा हो ||
नाजुक सी, गंभीर सी, सिमटी हुई | जैसे पत्तियों पर हिलती हुई ओ़स की बुँदे हो ||

मैंने उसे देखा वहा ....
झिलमिल सी, मुस्कुराती हुई, चंचल सी | जैसे टहनियों पर खेलती सुबह की किरणें हो ||
सर्द सी, अलसाई हुई, खामोश सी | जैसे लताए बयार के इंतजार में हो ||

मैंने उसे देखा वहा ....
फिर वो मिली थी कल
सब कुछ वही का वही, बस -

लाली चेहरे पे छाई हुई ,
गंभीरता आँचल से झलकती हुई ,
चंचलता सादगी में बदली हुई
वो खामोश थी -
नज़रे झुकाए हुई, शर्मीली सी
जैसे टहनियों पर ओ़स पी के कोई कली बेहोश हो |

मैंने उसे देखा वहा ....
Maintained by Chiranjeev
Hosted by www.Geocities.ws

1